Orders for recruitment and termination of service of more than 13000 guest teachers in Madhya Pradesh – MP TET
मध्य प्रदेश में 13000 से ज्यादा अतिथि शिक्षकों की भर्ती एवं सेवा समाप्ति के आदेश – MP TET
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थ लगभग 26000 सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर हो जाने के कारण 10500 स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई है। इन सभी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इसी ट्रांसफर के कारण कुछ स्कूलों में अतिथि शिक्षक की आवश्यकता नहीं रही है। ऐसे सभी अतिथि शिक्षकों की तत्काल सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए हैं। सरल शब्दों में कहें तो मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के आदेश जारी किए गए हैं जिनमें सरकार का कोई नियमित शिक्षक पढ़ाना पसंद नहीं करता।
मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए डीपीआई का आदेश-
आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया। इसमें दावा किया गया कि स्थानांतरण प्रक्रिया समय पर पूरी की गई। इसमें 43118 ऑनलाइन आवेदन आए थे। इनमें से 25905 स्थानांतरण किए गए हैं। उपरोक्तानुसार स्थानांतरण प्रक्रिया से शिक्षक विहीन शालाओं एवं एक शिक्षकीय शालाओं की संख्या में क्रमश: 123 एवं 1154 की कमी आई है। वर्तमान में 2357 शिक्षक विहीन एवं 8307 एक शिक्षकीय शालाएं हो गई हैं। इससे पढ़ाई पर असर पढ़ रहा है। जरूरी है कि ऐसी सभी स्कूल जहां शिक्षकों की अत्यधिक कमी है अथवा स्थानांतरण के द्वारा रिक्त हुई है, ऐसे सभी स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। ताकि शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो।
What app groups joine | What app groups joine |
handwritten notes pdf | What app groups joine |
मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति के लिए डीपीआई का आदेश-
ऐसे सभी स्कूल जहां हाल ही में स्थानांतरण के माध्यम से पदस्थापना की गई है, उन स्थानों पर यदि पूर्व से अतिथि शिक्षक कार्यरत रहे है, तो उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। रिकॉर्ड के अनुसार कुल 26000 शिक्षकों के मनचाहे तबादले हुए हैं। एक अनुमान लगाएं तो लगभग 13000 अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।
अतिथि शिक्षकों को दिहाड़ी मजदूर समझता है शिक्षा विभाग-
What app groups joine | What app groups joine |
handwritten notes pdf | What app groups joine |
जिस प्रकार के आदेश लोक शिक्षण संचालनालय से जारी हुए हैं, स्पष्ट होता है कि अतिथि शिक्षकों को शिक्षा विभाग के अधिकारी एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में देखते हैं। जब जरूरत होती है बुला लिया जाता है और जब जरूरत समाप्त हो जाती है हटा दिया जाता है। इनकी नियुक्ति मात्र एक शिक्षा सत्र के लिए भी नहीं होती। सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों का शोषण कितने प्रकार से होता है, बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन एक बात ध्यान दिलाने की जरूरत है कि अतिथि शिक्षकों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, उचित नहीं है। एक प्रशिक्षित एवं कुशल कर्मचारी के साथ देहाती मजदूर जैसा व्यवहार, सरकार की स्वास्थ्य को गिराने का काम करता है।
Next post —
- मध्य प्रदेश वनरक्षक भर्ती 2022-23 || Forest Guard Bharti
- स्कूल शिक्षा विभाग में साढ़े 7 हजार प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती
- MP TET 2023 वर्ग 3 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती 2023
- MP Forest Guard Recruitment official notification 2022-23
- mp patwari bharti 2023 || MP Patwari Vacancy 2022-23
- केंद्रीय विद्यालय टीचर 4014 पदों पर भर्ती | KVS Teacher Recruitment 2022-23
- MP TET 2023 नई शिक्षक भर्ती 22000 हजार पद वर्ग 1 और वर्ग 2 के लिए आदेश जारी जल्दी होगा नही भर्ती जाने पूरा विवरण || Mp tet Latest News Tuday
- मध्यप्रदेश में 7 हजार 429 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी
- संविदा शिक्षक वर्ग 1 और वर्ग 2 की नियुक्ति प्रोसेस जानिए 4 सितंबर का
- डॉ. गोविन्द सिंह नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी नौकरी में भर्ती चालू करने की मांग
- संविदा वर्ग 3 साढ़े सात हजार प्राथमिक शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती mptet.com
- MPTET 2023 मध्यप्रदेश में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति नहीं होगी।
- What app groups joine
- MATH PDF NOTS
- CDP PDF NOTS
- HINDI PDF NOTS
- मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 परीक्षा रिजल्ट // MPTET RESULT
कृपया प्रतीक्षा करें भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी जल्दी ही अपडेट की जा रही है–
अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की प्रमुख जानकारियों, सरकारी एवं प्राइवेट भर्तियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247690153 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में जॉब अलर्ट लिखकर सेंड करें (पहले नंबर ”MP जॉब अलर्ट” के नाम से सेव करें फिर व्हाट्सएप पर मेसेज भेजें)