mptet chayan pareeksha varg 2 teachers recruitment 2023-24

माध्यमिक स्कूलों शिक्षकों भर्ती/  mptet varg 02 teachers recruitment 2023-24 /mptet chayan pareeksha varg 2

JOIN MP जॉब अलर्ट

प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों शिक्षकों के 8454 पदों पर भर्ती जल्द, नोटिफिकेशन

प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के लिए 8454 पदों पर भर्ती की जाएगी।  इनके लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा दो अलग-अलग चयन परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। जिनके नोटिफिकेशन जुलाई अंतिम सप्ताह तक जारी होंगे। इसमें माध्यमिक शिक्षक की छह विषयों में 6332 पदों पर भर्ती होगी। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने ईएसबी को रूल बुक भेज दी है। पहला नोटिफिकेशन 6332 पदों के माध्यमिक शिक्षक (विषय) की भर्ती के लिए होगा और दूसरा नोटिफिकेशन 2122 पदों पर खेल, नृत्य और गायन वादन के माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक की भर्ती के लिए जारी किया जाएगा

 

JOIN MP जॉब अलर्ट

mptet chayan pareeksha varg 2

गणित के लिए 1250 पद// mptet chayan pareeksha varg 2


खास बात यह है कि इन 6 विषयों में से विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 100-100 पद की वैकेंसी भी नहीं होगी। सबसे ज्यादा 4114 पद अंग्रेजी में रहेंगे। इसके अलावा गणित में 1250 पद पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा संस्कृत में 425 और हिंदी में 384 पदों पर भर्ती की जाएगी। विज्ञान में सबसे कम 68 और सामाजिक विज्ञान में 94 पद पर भर्ती की जाएगी

 

भोपाल संभाग में 6 विषयों के 810 पदों पर होगी भर्ती

 

मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए चयन परीक्षा- 2023 यह परीक्षा 2 अगस्त से शुरू होगी। इसकी मेरिट के माध्यम से 8720 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों में 8454 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने ईएसबी द्वारा दो चयन परीक्षाएं कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षक के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग 6 विषयों में 6332 शिक्षकों की भर्ती करेंगे। इनमें भोपाल संभाग में 810 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे ज्यादा 936 पद रीवा संभाग में रहेंगे।

JOIN MP जॉब अलर्ट

 

भर्ती के लिए संभागवार सीट मैट्रिक्स

mptet chayan pareeksha varg 2 Seet

 

संभाग अंग्रेजी गणित विज्ञान संस्कृत सा.विज्ञान हिंदी कुल
• भोपाल 500 200 05  50  05  50  810
• ग्वालियर 400 00 05 40 05 30 480
• नर्मदापुरम 100 00 05 30 05 40 180
• इंदौर 300 30 05 30 05 55 425
• जबलपुर  500 150  05  50  05  50  760
• रीवा 500 326 05 60 05 40 936
 • सागर 500 170 09 90 09 57 835
• शहडोल 90 70 05 25 05 00 195
• उज्जैन 500 250 07 50 07 50 864
• ट्राइबल 724 54 14 00 43 12 847
कुल 4114 1250 65 425 94 384 6332

Leave a Reply

error: Content is protected !!